शामली, मई 25 -- थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 31 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान बड़ौत निवासी राजीव 31 वर्ष के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि राजीव शामली से वापस अपने घर बड़ौत जा रहा था, तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गया और उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक जख्मी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...