शामली, मार्च 19 -- कांधला। नगर में चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार को सुबह से ही कांधला के सभी दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा, वहीं मंदिरों को विशेष रूप से आकर्षक रंग-बिरंगे पुष्पों से सजाया गया था। नगर के प्रमुख मंदिरों जैसे माता वैष्णो देवी मंदिर और माता श्री शाकंभरी देवी भवन सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। सुबह के समय मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिरों के पुजारियों ने बताया कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 27 मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.