शामली, नवम्बर 27 -- कस्बे के छोटी नहर पुल पर गुरुवार सुबह एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब कैराना की ओर से आ रही पुराल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में कंटेनर चालक ने स्टेयरिंग घुमाया और वाहन पुल पर जा पलटा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में गाजियाबाद के दादरी निवासी कंटेनर चालक मोहम्मद मियां घायल हो गए। घायल चालक ने बताया कि वह अपना कंटेनर लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रही पुराल से लदी ट्रॉली को बचाने की कोशिश में उसका वाहन असंतुलित हो गया और पुल पर पलट गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। वर्तमान में पुलिस की देखरेख में क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा करने का कार्य जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.