शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। गांव नानुपुरी निवासी 14 वर्षीय छात्र शिवा पुत्र हरपाल ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। शुक्रवार को स्कूल जाते समय उसे रास्ते में सोने की चेन पड़ी मिली। काफी देर तक मालिक का इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया, तो उसने पिता के साथ मिलकर चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया। श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज, कांधला में कक्षा 9 का छात्र शिवा बीते शुक्रवार को अपने गांव नानुपुरी से पढ़ने जा रहा था। रास्ते में उसे एक सोने की चेन पड़ी मिली। छात्र ने शाम तक उसी जगह प्रतीक्षा की, लेकिन चेन का मालिक नहीं आया। इसके बाद शिवा अपने घर गया और उसने पूरे मामले की जानकारी पिता हरपाल को दी। शुक्रवार को ही पिता हरपाल अपने बेटे शिवा को लेकर नहर स्थित डॉक्टर विजय के क्लीनिक पर पहुंचे और वहां मामले के बारे में बताया। इसी दौरान मोहल्ला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.