प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बीते चार मार्च को दोपहर में रंग खेलने के समय मस्जिद की दीवार पर रंग पड़ने के बाद स्थानीय पुलिस चौकी पर तैनात समुदाय विशेष दरोगा, सिपाही ने दो दुकानदारों की बर्बरता पूर्वक पिटाई की थी। नाराज व्यापारी आईजी से लेकर विधायक तक कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि एसपी की ओर से दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मंगलवार को बाबागंज स्थित उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने बताया कि आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए। कठोर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। दावा किया कि कंधई बाजार के व्यापारी आदर्श मोदनवाल, शीतला प्रजापित के समर्थन में बुधवार को कंधई, किशुनगंज, कोहंड़ौर, दिलीपपुर, सहित छह बाजारों म...