कांदा एक्सप्रेस पहले कहां पहुंचाएगी प्याज? इन शहरों में राहत के आसार, दिल्ली में क्या तैयारी
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने नासिक से 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिए प्याज की आपूर्ति शुरू कर दी है। पहली खेप बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी, जिसमें करीब 800 टन प्याज होगा। दिल्ली में इसे नाफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचने की तैयारी है। इसके साथ ही विशेष रेल रेक से प्याज चार अन्य प्रमुख शहरों (चेन्नई, मदुरै, एर्नाकुलम और गुवाहाटी) भेजा जा रहा है। इन शहरों में भी सरकारी भंडार से प्याज पहुंचने के बाद बाजार में आपूर्ति बढ़ने और कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है। सरकार ने जरूरत के अनुसार आगे और शहरों को भी इस व्यवस्था में शामिल करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी राजनीति अभी नहीं छोड़ रहे, 'नई पीढ़ी को मौका' वाले बयान पर आई सफाई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.