आदित्यपुर, मई 26 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा मोड़ के पास कांदरबेड़ा-डोबो सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार रात्रि करीब आठ बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली घटना स्थल पहुंचे। स्थानीय क्लीनिक में घायल का प्राथमिकी उपचार किया। इसकी सूचना चांडिल पुलिस को दी। शेखर गांगुली ने बताया कि जमशेदपुर स्थित सोनारी से ऑटो चांडिल के भुईंयाडीह आ रहा था। कांदरबेड़ा मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में जा गिरा। जिससे ऑटो चालक घायल हो गया। सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे और अंधेरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।सड़क यह भी पढ़ें- मोतरा सड़क जर्जर, रोज हादसे का शिकार हो रहे लोग पर रखे बोरा के कारण तेज रफ्तार वाहन भी दुर्घटनाग...