जमशेदपुर, मार्च 16 -- सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में सवार घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज किया गया। सभी को हल्की चोटें आई हैं। घायल गीता दीक्षित ने बताया कि वे लोग शहरबेड़ा में रहते हैं और ईंट भट्ठे में काम करते हैं। रविवार को सभी एक ऑटो पर सवार होकर चिलगु बाजार खरीददारी करने जा रहे थे। इस दौरान कांदरबेड़ा के पास पीछे से काले रंग की कार तेजी से आई और ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। घटना के बाद कार चालक चांडिल की ओर फरार हो गया। फिलहाल, घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है। पुलिस कार की पहचान और चालक की तलाश म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.