नई दिल्ली, मार्च 25 -- रणवीर सिंह कुछ दिनों पहले तब विवाद में आए थे जब उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के उनके रोल की मिमिक्री की थी और देवी को भूत बताया था। इस मामले में अब रणवीर सिंह ने 24 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट को बताया कि वह 'कांतारा' के सीन की नकल करने के लिए माफी मांगेगे और उसके लिए एफिडेविट (हलफनामा) फाइल करेंगे। दरअसल, कोर्ट ने रणवीर कीउस याचिका पर सुनवाई की जिसमें उन्होंने पिछले साल गोवा सरकार द्वारा आयोजित 56वें ​​आईएफआई फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के एक किरदार की नकल करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 का क्या भूत बंगला पर पड़ेगा असर? अक्षय कुमार बोले- वो एडल्ट फिल्म है.शिकायतकर्ता के वकील बोले रणवीर ने मांगी दिखावटी माफी रणवीर पर ऋषभ शेट्टी...