कांतनगर गांव की सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठाई
कटिहार, जून 9 -- सेमापुर। संवाद सूत्र प्रखंड के कांतनगर गांव की मुख्य सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलना और वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फंसकर दुर्घटना का शिकार होते-होते बचते हैं। ग्रामीण राजीव कुमार, कुमेश कुमार, रवि यादव, मोहन कुमार, अली सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण या मरम्मत नहीं कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.