नवादा, अगस्त 20 -- नवादा जिले के रजौली थाने में पदस्थापित चौकीदार मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर मामले की जांच के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। मनोज कुमार पर एक कांड के वादी को थाना परिसर के भीतर धमकाने का आरोप था। यह भी पढ़ें- Nawada News: कांड के वादी को धमकाने के आरोप में चौकीदार निलंबितमामले की शिकायत इस मामले में रजौली थाना कांड संख्या-364/26 के वादी रजौली थाना क्षेत्र के करणपुर गांव के नरेश प्रसाद यादव द्वारा आईजी के समक्ष शिकायत की गयी थी। मामला 15 जून 2026 का है। वादी का आरोप है कि वह उस दिन अपने मामले की अद्यतन स्थिति का पता लगाने थाने गया था। उस वक्त चौकीदार मनोज कुमार थाने पर मौजूद था। उसने वादी को धमकी दी थी कि यहां नजर मत आना। साथ ही आरोप यह भी है कि उसने कहा कि तुम्हारे पुत...