कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर घर में घुसी अनियंत्रित कार, दो घायल
आदित्यपुर, मई 23 -- गम्हरिया।कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर भोलाडीह गांव के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। बताया गया कि उक्त मार्ग पर आगे चल रहे ट्रक से पहले टकराई। उसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। घर में किसी के नहीं रहने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस घटना में चालक समेत उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान साहिबगंज जिले के नुरुल इस्लाम (28 वर्ष) और गुलाम रसूल (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि ऐन वक्त पर वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए अपनी कार से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति में दोनों को बेड तक ले गया। इसके साथ ही चिकित्सा की व्यवस्था की। चिकित्सको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.