आदित्यपुर, मार्च 22 -- कांड्रा स्टेशन पर शनिवार को अज्ञात महिला ने रेलवे ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर महिला गिरी वहां भारी मात्रा में कोयला डस्ट (धूल) पड़ा हुआ था। जिससे महिला की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आई। घटना दोपहर की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को अचानक एक महिला को ओवरब्रिज से नीचे कूदते देख राहगीर सन्न रह गए। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाई और घायल महिला को उठाया। तत्काल एक ऑटो की व्यवस्था कर उसे कांड्रा थाना पहुंचाया गया। जहां से पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि महिला की जान खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.