आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- गम्हरिया। कांड्रा पंचायत अंतर्गत आजाद बस्ती और एसकेजी मुखी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को मां मंगला की पूजा पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ की गई। भक्ति और आस्था के इस संगम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आजाद बस्ती में प्रकाशचंद्र मुखी और राजू मुखी के आवास पर यह पूजा कई दशकों से अनवरत जारी है। वहीं, कांड्रा एसकेजी मुखी कॉलोनी में संतोष मुखी और गणेश मुखी के सौजन्य से मां मंगला की आराधना की गई। आयोजकों ने बताया कि मां मंगला की पूजा क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ी है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की शरण में आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर आजाद बस्ती और एसकेजी मुखी कॉलोनी से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं माथे पर घट लेकर निकलीं।यह भव्य शोभायात्रा कांड्रा-बांधक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.