कांड्रा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चांडिल के युवक की मौत
आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- गम्हरिया। कांड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक साहिल मार्डी (18) चांडिल के छोटालाखा गांव निवासी जोहार मार्डी का इकलौता पुत्र था। घटना सोमवार रात की है। बताया गया कि वह कांड्रा स्थित आधुनिक कंपनी में ड्यूटी के लिए आ रहा था। इसी दौरान कांड्रा-चौका मार्ग पर तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, मातम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.