धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर स्थित कांड्रा पंचायत सचिवालय के समीप आने जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस संबंध में धनबाद जिला भाजपा के महामंत्री धनेश्वर महतो ने बताया कि वह कई वर्षों से इसके लिए प्रयासरत थे। बाघमारा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के प्रयास से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है। मंजूरी के बाद योजना को टेंडर के लिए भेज दिया गया है। टेंडर होते ही फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...