आदित्यपुर, मार्च 2 -- गम्हरिया। होली में हुड़दंग मचाकर अशांति फैलानेवाले हुड़दंगियों को हरगिज नहीं बख्शा जाएगा। किसी भी व्यक्ति को उनके इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएं। धर्म एवं समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए और होली का त्योहार सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं। कांड्रा थाना परिसर में होली के मद्दे नजर शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने यह बातें कहीं। थाना प्रभारी ने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव कायम करना है। कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि इस दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से मिलजुल कर त्योहार मनाने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.