कांड्रा जंक्शन पर लगेगा ऑटोमैटिक इंक्वायरी सिस्टम
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- चांडिल-टाटानगर रूट पर स्थित कांड्रा जंक्शन पर रेलवे यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने स्टेशन पर आधुनिक सूचना प्रणाली लगाने का आदेश दिया है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर मल्टीलाइन एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। प्लेटफॉर्मों पर ट्रेन और कोच डिस्प्ले बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्री प्लेटफॉर्म पर भटकने से बच सकें। इसके अलावा ऑटोमैटिक इंक्वायरी सिस्टम से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की घोषणा होगी। इस व्यवस्था से रेल कर्मचारियों को भी स्टेशन संचालन में आसानी होगी।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन डिजिटल सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को खासतौर पर फायदा मिलेगा और मैनुअल घोषणाओं पर निर्भरता कम होगी। बता दें कि कांड्रा जंक्शन एक सामान्य स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.