देहरादून, अप्रैल 9 -- देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली रोड पर बुधवार दोपहर पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में यूपीईएस बिधौली जा रहा 19 वर्षीय छात्र शिवांश टैंकर की चपेट में आकर घायल हो गया। उसकी एक्टिवा टैंकर के नीचे दबकर पिचक गई। हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि न्यू रोड निवासी राजीव कुमार लाम्बा की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...