बगहा, दिसम्बर 20 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय ने शनिवार की शाम रामनगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के कागजातों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जरूरी जानकारी भी थानाध्यक्ष दीपक कुमार व निरीक्षी पदाधिकारी इन्स्पेक्टर नीरज कुमार से ली। डीआईजी ने कांडों के पर्यवेक्षण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कांडों के ससमय निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कांडों के अनुसधान में साक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वही अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर भी जोर दिया गया। लंबित कांडों के निष्पादन के निर्देश भी दिया। इस दौरान बगहा प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी, रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, अंचल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संवाद प्रेषण तक निरीक्षण का काम जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.