भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। बुधवार को एसएसपी प्रमोद कुमार ने क्राइम मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थानों में दर्ज कांड, निष्पादन, घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य बिंदुओं पर जरूरी निर्देश दिए। कई थानों में कांडों के निष्पादन की रफ्तार धीमी दिखी। गश्ती को सुदृढ़ करने को लेकर भी निर्देश दिए गए। मीटिंग में एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह, सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थानेदार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...