गढ़वा, अप्रैल 27 -- कांडी। मुख्य बाजार स्थित खराब पड़े चापाकल को सोमवार को ठीक किया गया। कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम ने बाजार से मिस्त्री बुलाकर ठीक कराया। मुखिया ने बताया कि पंचायत के किसी भी गांव का चापानल या जलमीनार अधिक दिनों तक खराब रहने से उसे अपने स्तर पर ठीक करा देते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्र में मात्र एक ही चापानल है जो पानी पीने का मुख्य स्रोत है। बाजार क्षेत्र के दुकानदार व लोगों ने चापानल ठीक करवाने के लिए मुखिया के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- खराब चापाकलों की सूची शीघ्र जमा करने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.