गढ़वा, मार्च 19 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की अटकलों के बीच गुरुवार को स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई। दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने उपायुक्त से मुलाकात कर उक्त संबंध में ज्ञापन सौंपा और कांडी में ही प्रखंड कार्यालय बनाए रखने की मांग रखी। ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया था कि कांडी वर्षों से एक स्थापित एवं सुव्यवस्थित प्रखंड रहा है। जहां पहले से ही थाना, प्रखंड कार्यालय, कर्मचारियों के आवासीय भवन तथा सरकारी अस्पताल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में प्रखंड कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करना आम जनता के लिए असुविधाजनक साबित होगा। मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांडी प्रखंड कार्यालय कांडी मुख्य बाजार के आसपास ही बनाया जाएगा। उन्होंने तत्काल कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.