गढ़वा, फरवरी 8 -- कांडी। पुलिस ने मानवता का मिशाल प्रस्तुत करते हुए बिहार से भटक कर आये एक अनजान व्यक्ति के परिजन को ढूंढकर उन्हें सौंप दिया। थाना प्रभारी अशफाक आलम ने बताया कि 5 फरवरी को जिले के कांडी थाना अंतर्गत सेमौरा गांव में एक अनजान मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आलोक में पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा उक्त व्यक्ति को थाना लाया गया। थाना में उसे सुरक्षित रखा गया। उक्त विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा अपना नाम व पता बिहार के समस्तीपुर जिलांतर्गत मोहदीनगर थाना के बढ़ेहियां गांव निवासी हरिहर पासवान के पुत्र दरोगी पासवान बताया। उसके बाद संबंधित थाना से संपर्क कर उनके परिजनों को बुलाया गया। थाना परिसर में उसके भाई अशोक पासवान के पहुंचने पर सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.