कांडी गांव की बेटियों ने काली माता मंदिर में श्रद्धापूर्वक चढ़ाया चांदी का छत्र
देहरादून, जून 9 -- साहिया। जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में इन दिनों देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल बना हुआ है। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न काली माता मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कालसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रूपऊ स्थित कांडी गांव की बेटियों और ग्रामीणों ने काली माता मंदिर में चांदी का छत्र अर्पित कर अपनी आस्था का परिचय दिया। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हुई। मंदिर में स्थापित करने से पहले चांदी के छत्र को हरिपुर स्थित यमुना घाट ले जाकर पवित्र स्नान कराया गया। इसके बाद गांव की विवाहित और अविवाहित बेटियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के बीच छत्र को सिर पर धारण कर गांव तक भव्य शोभायात्रा निकाली। गांव पहुंचने पर श्रद्धापूर्वक चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.