गढ़वा, मई 14 -- कांडी । स्थानीय थाना क्षेत्र के सड़की गांव निवासी 62 वर्षीय मदन चंद्रवंशी 10 मई की शाम से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने में आवेदन देकर प्रशासन सेकार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार मदन चंद्रवंशी 10 मई की शाम करीब 8 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकले थे। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...