गढ़वा, दिसम्बर 16 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। कांडी-केतार मुख्य सड़क पर डुमरसोता गांव के समीप ढबरिया कब्रिस्तान के पास स्थित तीखा मोड़ को सीधा करने की मांग पर सड़क परिवहन मंत्री ने संज्ञान लेते हुए डीसी को आवश्यक निर्देश दिया है। उक्त बाबत दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने एक्स पर ट्वीट कर सड़क को सीधा करने की मांग की थी। शशांक ने बताया कि उक्त मोड़ पर कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। पिछले कई सालों से लगातार वहां लोग दुर्घटना का शिकार होते रहे हैं। तीखा मोड़ के कारण हर साल दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान तक चली गई हैं।उक्त मांग पर झारखंड सरकार के सड़क परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। स्थानीय निर्मल विश्वकर्मा, लक्ष्मण राम, अरविंद मेहता, गुड्डू मेहता सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.