कांडी उच्च विद्यालय के संस्थापक शिक्षक अवध का निधन, शोक
गढ़वा, जून 26 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। ओपी क्षेत्र के दारीदाह गांव निवासी सह प्रखंड के प्रतिष्ठित उच्च विद्यालय, कांडी के संस्थापक शिक्षकों में शामिल रहे वरिष्ठ शिक्षक अवध प्रसाद सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने दारीदह स्थित अपने आवास पर दोपहर करीब एक बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वर्ष 1949 में स्थापित कांडी उच्च विद्यालय उस समय क्षेत्र का प्रमुख शिक्षण संस्थान था। जपला बक्शी हाई स्कूल को छोड़कर आसपास के दूर-दराज क्षेत्रों में कोई अन्य हाई स्कूल नहीं था। ऐसे समय में विद्यालय की स्थापना और शिक्षा के प्रसार में अवध प्रसाद सिंह जैसे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- अवकाश प्राप्त शिक्षक के निधन पर शोक स्वर्गीय अवध प्रसाद सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, पुत्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.