कांडा रोड पर कार पर गिरा तुन का पेड़
बागेश्वर, मई 26 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। कांडा रोड पर एक विशाल पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही थाना काण्डा पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों द्वारा थाने के वुड कटर की मदद से बेहद कम समय में पेड़ को काटकर सड़क से किनारे किया गया और बाधित यातायात को पुनः सुचारू रूप से चालू कराया गया। वहीं कपकोट रोड पर बालीघाट के पास एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे मारुति एक्सप्रेसो टैक्सी खड़ी थी। यह भी पढ़ें- कांडा रोड पर कार पर गिरा तुन का पेड़ इस खाली वाहन के ऊपर तून का एक विशाल पेड़ गिर गया था, जिससे कार का फ्रंट बम्पर, ग्रिल, बोनट, दोनों हेडलाइट, विंडशील्ड और छत (रूफ) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.