कांडा में पाइपलाइन से सड़कों को नुकसान, लोग नाराज
बागेश्वर, अप्रैल 6 -- जल जीवन मिशन के तहत कांडा पंपिंग योजना का पानी घर-घर पहुंचाने के लिए इन दिनों ट्रायल चल रहा है। यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए राहतभरी है, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के कार्य ने नई समस्या खड़ी कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के लिए नई बनी डामर सड़कों को जगह-जगह खोदा जा रहा है, लेकिन मरम्मत सही तरीके से नहीं की जा रही। इससे सड़कों की हालत खराब होती जा रही है और आवागमन में दिक्कतें बढ़ रही हैं। लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग कांडा-चौकोड़ी पर अन्नपूर्णा के पास सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी तरह हाल ही में डामरीकरण हुई कांडा-धपोलासेरा सड़क, जो लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है, वहां भी स्थिति खराब है। आरोप है कि कई स्थानों पर बिना अनुमति खुदाई की जा रही है और कार्यदायी संस्था सड़कों को अधूरा छोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.