कांडा में एसआईआर को लेकर दिया प्रशिक्षण
बागेश्वर, जून 6 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। भारतीय जनता पार्टी के कांडा-कमस्यार मंडल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर संगठनात्मक कार्यों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- कांडा में एसआईआर को लेकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.