कांडा पड़ाव में फॉगिंग मशीन से किया छिड़काव
बागेश्वर, मई 26 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। बढ़ते मच्छरों एवं संक्रमण की आशंका को देखते हुए जिला पंचायत बागेश्वर की ओर से कांडा पड़ाव क्षेत्र में फॉगिंग मशीन चलाकर दवा का छिड़काव किया गया। यह कार्रवाई व्यापार मंडल कांडा के आग्रह पर की गई। जिला पंचायत की टीम मंगलवार को शेर राम कर निरीक्षक की अगुवाई में कांडा पहुंची, जहां बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई गई। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने भी अभियान का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने क्षेत्रवासियों से साफ-सफाई बनाए रखने तथा आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से फॉगिंग कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.