बागेश्वर, फरवरी 11 -- कांडा। राजकीय महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. जयचंद्र कुमार गौतम ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने तथा सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता कुमारी ने जनपद में संचालित विधिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बालिकाओं को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बाल-विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 15100 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस अवसर पर डॉ. नीलम सौन, डॉ. नगेंद्र पाल रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.