बागेश्वर, अप्रैल 7 -- कांडा विकासखंड की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन 16 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, सरोज आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या क्रमिक अनशन पर बैठे। 85 वर्षीय फकीर राम पूर्व सैनिक ने समर्थन दिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बंशीधर कांडपाल ने की। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके ग्राम प्रधान राजन राम, धरम सिंह कर्म्याल, शीला रौतेला, धनीराम, गणेश दत्त कांडपाल, हरीश डसीला, विनोद कुमार, मदन वर्मा, संजय कांडपाल, देवेंद्र पांडेय, रमेश नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.