बागेश्वर, जनवरी 4 -- कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तीन युवक एक मूक बधिर को संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर उसे थाने ले गए। पुलिस ने उसके कपड़ों आदि से जांच की और उसका फोटो प्रसारित किया तो उसकी पहचान कांडा तहसील के एक गांव के युवक के रूप में हुई। जो भटककर कपकोट पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। जो युवक उसे थाने लाए थे, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। शनिवार शाम को कुछ स्थानीय लोग एक मूक-बधिर लगभग 30 वर्षीय युवक को लेकर थाना कपकोट पहुंचे और उसे संदिग्ध बांग्लादेशी होने का दावा करने लगे। युवक बोल पाने में असमर्थ था, जिससे उसकी पहचान करना कठिन था। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने युवक की वेशभूषा और व्यवहार से उसे स्थानीय निवासी होने की संभावना जताते हुए तत्काल आसपास के गांवों में फोटो के माध्यम से तस्दीक शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.