बागेश्वर, अप्रैल 29 -- देवेंद्र पांडे, कांडा, धरमघर, बागेश्वर। जिले में आए तूफान से सबसे अधिक नुकसान ऊर्जा निगम को हुआ है। दस बिजली के पोल पेड़ गिरने से ध्वस्त हो गए। बिजली के तार टूट गए। इससे नगर समेत गांव की बिजली प्रभावित हो गई। कांडा कमस्यार तथा दुग नाकुरी तहसील के करीब 80 गांवों में 24 घंटे तक आपूर्ति बहाल हुई। सबसे अधिक नुकसान लघु कुटीर उद्योग को हुआ। मोबाइल फोन शोपीस बनकर रह गए। मालूम हो कि मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे तेज तूफान के साथ बारिश हुई। आधे घंटे के तूफान ने कई पेड़ों को धाराशायी कर दिया। इससे करीब दस बिजली के पोल गिर गए। बिजली के तार इधर-उधर बिखर गए। नगर से लेकर गांव तक बिजली गुल हो गई। बारिश थमने के बाद ऊर्जा निगम बिजली व्यवस्था सुधारने में जुट गया। जिला मुख्यालय में रात नौ बजे से आपूर्ति शुरू होने लगी। बुधवार की सुबह तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.