कांडा और कपकोट में भी शिक्षक मुखर
बागेश्वर, जुलाई 10 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट/ कांडा। टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकरप्राथमिक शिक्षक संघ कपकोट व कांडा इकाईन ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर ब्लॉक इकाई कपकोट ने शुक्रवार को तहसील परिसर कपकोट में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं। धरने में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए और 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे, ब्लॉक महामंत्री साहिब सिंह, कपकोट ब्लॉक कोषाध्यक्ष मिथुन सिंह, उपाध्यक्ष आम करन सिंह और पदाधिकारी गोविंद रौतेला मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: टीईटी से छूट और पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.