बागेश्वर, अप्रैल 25 -- बागेश्वर, कांडा। जिले के जंगलों में आग की घटना कम नहीं हो रही है। शनिवार को जिला मुख्यालय और कांडा के जंगल जलने लगे। आरे गांव की पहाड़ी पर शाम के समय आग भड़क गई। अंधेरा होने तक जंगल का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ गया। उधर कांडा के जेठाई, मंतोली समेत तहसील मुख्यालय के वन भी सुलग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश जंगल आग की चपेट में आ गए हैं। लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- वनों को आग लगाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई यह भी पढ़ें- कैमूर के जंगल में तीन किमी. दूरी तक में लगी आग यह भी पढ़ें- मकरीखोह जंगल की मलुआ पहाड़ी पर लगी आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...