देहरादून, अप्रैल 3 -- देहरादून। गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के कांडली में एक बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कैंट इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि कांडली निवासी मयंक लिम्बू (20) अपने परिवार के साथ घर के पास ही एक ढाबा चलाता था। गुरुवार को उसका शव ढाबे के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की परेशानी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...