मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- कांठ रोड पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। शुरुआत डीएम कैंप ऑफिस के सामने खड़े फल वालों को हटाने के साथ हुई। हिदायत दी कि दोबारा फलों का ठेला लगाया तो जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गुलाब मस्जिद के पास लंबे समय से लावारिस हाल में खड़ी कार की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। निगम टीम द्वारा उसे भी क्रेन द्वारा उठवाकर पीली कोठी स्थित निगम कैंप कार्यालय भिजवाया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...