कांठ में सात घंटे विद्युत ठप रहने से नागरिकों का हाल बेहाल
मुरादाबाद, जून 24 -- भीषण गर्मी में अनुरक्षण कार्य एवं टेस्टिंग कार्य के चलते बुधवार को निर्धारित समय से तीन घंटा विलंब से विद्युत सप्लाई दी गई। लगभग सात घंटे विद्युत ठप रहने से उपभोक्ता त्राहि त्राहि कर उठे। विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया था कि 33/11 केवी विद्युत केंद्र कांठ पर अनुस कार्य एवं टेस्टिंग कार्य के चलते 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति मिल सके।विद्युत आपूर्ति बंद करने के निर्धारित समय के कुछ मिनट वाद ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके उपरांत विभाग द्वारा अनुरक्षण एवं टेस्टिंग कार्य कराया गया। निर्धारित समय से करीब 7 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण नागरिकों के इन्वर्टर डाउन हो गए। लघु उद्योग धंधे चौपट हो गए। संपन्न लोगों के ऐ सी भी बंद हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.