मुरादाबाद, मई 1 -- सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर घटतौली का मामला सामने आने से किसानों में रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार की मांग की। ग्राम पट्टी मौढ़ा निवासी किसान सतवीर सिंह पुत्र रूपचंद करीब 44 कुंतल गेहूं धर्म कांटे से तोल कर मंडी समिति स्थित खरीद केंद्र पर बेचने पहुंचे। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे के बाद जब लेबर द्वारा गेहूं की तोल शुरू की गई तो करीब 3 कुंतल गेहूं कम निकाला गया। जानकारी दी गई कि बुध पूर्णिमा के अवकाश के चलते शुक्रवार को अधिकारी मौजूद नहीं थे। घटतोली का पता चलते ही किसान सतवीर सिंह समेत अन्य किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर केंद्र प्रभारी ने मामले का संज्ञान लिया और लेबर से बातचीत कराई, जिसके बाद किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.