मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- तहसील कांठ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 70 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की शिकायत सबसे अधिक आ रही हैं और राशन संबंधित मामले भी लगातार आ रहे हैं। इन विभागों के अधिकारी विशेष ध्यान देकर निष्पक्ष रूप से शिकायतों का निस्तारण करें ताकि बार-बार फरियादी को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने के लिए परेशान ना होना पड़े। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की भूमि और सार्वजनिक चकर...