मुरादाबाद, जनवरी 31 -- ग्राम सलेमपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मोत्सव समारोह शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जन्मोत्सव के दौरान भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, संत गुरु रविदास और डॉ. भीमराव अंबेडकर की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जो पूरे गांव में मुख्य मार्गो से निकाली गईं।आयोजन समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरु रविदास जी का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रातः हवन,जनसभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष हरपाल और रामपाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद सागर, महामंत्री मुकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.