मुरादाबाद, दिसम्बर 28 -- दिसंबर के आखिरी सप्ताह में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। इसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। सबसे ज्यादा बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कड़कड़ाती ठंड से प्रभावित है। लोग ठंड से बचाव के लिए अपने संसाधन जुटा रहे हैं। रविवार की सुबह से ही पूरा दिन शीत लहर जारी रही। पूरा दिन चली बफीर्ली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड में लोग अपने जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं किसानों का कहना है कि सर्दी अधिक होने से उनके कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। गन्ने की छिलाई नहीं हो पा रही है। नगर के बाजारों में भी सन्नाटा दिखाई दे रहा है। निर्धारित स्थान पर अलाव जलवाये जा रहे हैं, जबकि अधिकांशत: लोग अपने निजी संसाधनों से ठंड से बचाव के इंतजाम में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.