कांठ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 22 हजार रुपये का जुर्माना
मुरादाबाद, जून 19 -- कांठ। नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को नगर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों, फड़ एवं ठेला संचालकों तथा सड़क पर बेतरतीब ढंग से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड लगाया गया। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नगरवासियों का कहना है कि मुख्य बाजार से लेकर हाईवे तक अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों और जागरूक व्यापारियों ने भी इस समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है तथा आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस जैसे वाहनों के निकलने में भी कठिनाई होती है। इन्हीं शिकायतों और प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल के नेतृत्व में नगर पंचायत टीम ने पुलिस बल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.