मुरादाबाद, मई 30 -- थाना पुलिस ने 1 किलो 97 ग्राम चरस व 1060 रूपए के साथ एक महिला को एनडीपीएस की धाराओं में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। थाना कांठ के उप निरीक्षक मोहन सिंह ने 30 मई को 1 किलो 97 ग्राम चरस के साथ नीना पत्नी स्वर्गीय अमित निवासी मुख्तयारपुर नवादा आशापुर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चरस के साथ 1060 रूपए नकद भी बरामद किए हैं गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...