कांठ में आज से चलेगा द्वादश ज्योर्तिलिंगम शिव दर्शन मेला
मुरादाबाद, मार्च 18 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरेली के तत्वावधान में 19 मार्च से 23 मार्च तक द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। जगराज सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से द्वादश ज्योर्तिलिंगम शिव दर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम रामलीला मैदान स्थित मंच से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान द्वादश ज्योर्तिलिंगम, ज्ञान योग पथ प्रदर्शनी, 30 फीट ऊंचा ज्योर्तिलिंगम, व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी के साथ ही 3डी शो कुंभकरण जागरण प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि चैतन्य देवियों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.