मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- कांठ क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर के जंगलों में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि क्षेत्र में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व ग्राम सलेमपुर निवासी किसान राजीव कुमार अपनी पत्नी ललिता के साथ खेत में गेहूं की गहाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका 5 वर्षीय पुत्र लाव्यांश पास में खेल रहा था। तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर उसे जबड़ों में दबोच लिया। यह भी पढ़ें- सलेमपुर में चार दिन बाद पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ बच्चे की चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिस पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। घायल बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.