मुरादाबाद, मार्च 28 -- पूरे जोशो खरोश आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर में 'काली काली महाकाली कालिके परमेश्वरी' के जयघोष की गुंजायमान ध्वनि के साथ माता महाकाली की शोभायात्रा शनिवार को नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा वर्ष में एक बार निकाली जाती है इस दौरान शोभायात्रा के दिन गर्भ गृह से बाहर आकर सभी श्रद्धालुओ को दर्शन देने वाली माता की प्रतिमा की भव्य पालकी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों ने माता महाकाली की सुंदर झांकी के साथ 16 अन्य सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को बरबस हाथ जोड़ने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा में लगभग बाहर से आए पांच डीजे डी.जे. तथा ढोल बजाने के लिए 16 व्यक्तियों का एक समूह की थाप पर माता के भजनों पर सैकड़ों भक्त झूमते हुए चल रहे थे। उसके साथ ही माता की ...